पंकज चौधरी: जमीनी कार्यकर्ता से संगठन के शिखर तक - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शनिवार, 13 दिसंबर 2025

पंकज चौधरी: जमीनी कार्यकर्ता से संगठन के शिखर तक

पंकज चौधरी: जमीनी कार्यकर्ता से संगठन के शिखर तक, घोषणा की औपचारिकता शेष!



लखनऊ

उत्तर प्रदेश भाजपा को लंबे मंथन के बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिलना, यह दर्शाता है कि पार्टी नेतृत्व ने अनुभव, संगठनात्मक निष्ठा और सामाजिक संतुलन—तीनों को ध्यान में रखा है। अनेक बार सांसद रहे पंकज चौधरी का नाम सर्वसम्मति से तय होना इस बात का प्रमाण है कि वे किसी एक गुट के नहीं, बल्कि पूरे संगठन के स्वीकार्य चेहरे हैं।पं कज चौधरी की राजनीतिक यात्रा जैमिनी (जमीनी) कार्यकर्ता के रूप में शुरू होकर राष्ट्रीय फलक तक पहुँची है। यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। वे सत्ता के गलियारों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ता की पीड़ा, संघर्ष और धैर्य से तपकर आए हैं। भाजपा जैसी कैडर-आधारित पार्टी में यह गुण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

निर्विरोध चयन: संगठन में एकजुटता का संदेश

लखनऊ में उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय होना, यह संकेत देता है कि उत्तर प्रदेश भाजपा अंदरूनी खींचतान से ऊपर उठकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ना चाहती है। लंबे समय से चल रही अटकलों और संभावित नामों की चर्चा के बाद एक नाम पर सहमति बनना, केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश इकाई के बीच बेहतर तालमेल को दर्शाता है।ह भी उल्लेखनीय है कि औपचारिक घोषणा स्वयं चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल और विनोद तावडे जैसे वरिष्ठ केंद्रीय नेता करेंगे। इससे स्पष्ट है कि यह निर्णय केवल प्रदेश स्तर का नहीं, बल्कि केंद्रीय नेतृत्व की रणनीतिक स्वीकृति के साथ लिया गया है।आने वाली चुनौतियाँ और अपेक्षाएँ,उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और राजनीतिक रूप से निर्णायक राज्य में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका केवल संगठन चलाने तक सीमित नहीं रहती। पंकज चौधरी के सामने—लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी,बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करना,सरकार और संगठन के बीच संतुलन बनाए रखना,पुराने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना जैसी बड़ी चुनौतियाँ होंगी।उनका अनुभव और सादा संगठनात्मक स्वभाव यह उम्मीद जगाता है कि वे कार्यकर्ता-केंद्रित नेतृत्व को प्राथमिकता देंगे और भाजपा के पारंपरिक “संगठन पहले” के सिद्धांत को और मजबूत करेंगे।

कुल मिलाकर, पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना भाजपा के लिए स्थिरता, अनुभव और सामंजस्य का प्रतीक है। यह संदेश भी साफ है कि उत्तर प्रदेश भाजपा अब व्यक्ति नहीं, बल्कि संगठन की शक्ति के सहारे आने वाली राजनीतिक लड़ाइयों के लिए स्वयं को तैयार कर रही है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad