बस्ती: प्राथमिक विद्यालय कटरूआ दलथहमन सिंह में पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन
बहादुरपुर, बस्ती। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत आज प्राथमिक विद्यालय कटरूआ दलथहमन सिंह (शिक्षा क्षेत्र-बहादुरपुर, बस्ती) में पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाने के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालय स्टाफ ससमय उपस्थित रहा। स्वास्थ्य टीम के सहयोग से क्षेत्र के 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को "दो बूंद जिंदगी की" देकर पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान को पूरी तरह सफल बनाया गया। सूर्य प्रकाश शुक्ल क्षेत्र में अभिनव प्रयासो के लिए जाने जाते हैं.

कोटि-कोटि धन्यवाद आदरणीय श्री मान जी, आप को सादर अभिवादन सहित प्रणाम निवेदित है।।
जवाब देंहटाएंभवदीय
आचार्य सूर्य प्रकाश शुक्ल।।