बालू लदी ट्रॉली से अवैध वसूली का आरोप, चौकी इंचार्ज व दीवान के खिलाफ एसपी से शिकायत - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शुक्रवार, 26 जून 2026

बालू लदी ट्रॉली से अवैध वसूली का आरोप, चौकी इंचार्ज व दीवान के खिलाफ एसपी से शिकायत


रॉयल्टी रसीद दिखाने के बावजूद ₹5,090 छीनने और ट्रैक्टर सीज करने की धमकी देने का आरोप


बस्ती, 26 जून। सम्वाददाता 

लालगंज थाना क्षेत्र की कुदरहा चौकी में तैनात चौकी प्रभारी उमेश सिंह और दीवान ओमप्रकाश गुप्ता पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है। थाना क्षेत्र के जिभियांव गांव निवासी सूरज कुमार पुत्र रामअजोर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट, अभद्रता और जबरन नकदी छीनने की घटना हुई।शिकायत के अनुसार, चालक अनीश कुमार महुआपार खदान से वैध रॉयल्टी के साथ बालू लादकर घर पहुंचा था। इसी दौरान चौकी प्रभारी और दीवान वहां पहुंचे, ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली तथा कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए चालक के साथ मारपीट करने लगे।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रॉयल्टी की रसीद देखने के बावजूद उसे मानने से इनकार कर दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज करने की धमकी देते हुए ₹10,000 की मांग की। जब चालक ने वैध रॉयल्टी जमा होने का हवाला देकर पैसे देने से मना किया, तो दोनों. पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से उसकी जेब से ₹5,090 निकाल लिए और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।पीड़ित सूरज कुमार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर चौकी प्रभारी और दीवान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad