पत्रकारिता के सौम्य, सजग और सृजनशील हस्ताक्षर : पुनीत ओझा
बस्ती, 272001,वी के त्रिपाठी, सम्वाददाता, कौटिल्य का भारतपत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व, सत्य के प्रति निष्ठा और जनमानस के विश्वास की रक्षा का संकल्प है। बस्ती जनपद की पत्रकारिता में यदि ऐसे व्यक्तित्वों की चर्चा की जाए जिन्होंने इस दायित्व को गरिमा के साथ निभाया है, तो पत्रकार पुनीत ओझा का नाम सम्मानपूर्वक लिया जाएगा।
स्मृति शेष पिताश्री श्री ईशदत्त ओझा की गौरवशाली पत्रकारिता परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुनीत ओझा ने दूसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि के रूप में पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व का माध्यम बनाया है। उन्होंने सदैव निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी समाचारों के माध्यम से समाज को सही दिशा देने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के लंबे अनुभव ने उन्हें परिपक्वता, सादगी, सौम्यता और बौद्धिक संतुलन का पर्याय बना दिया है। वे न केवल घटनाओं को देखते हैं, बल्कि उनके सामाजिक, प्रशासनिक और मानवीय पक्षों को भी समझते हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में संवेदनशीलता और विश्वसनीयता का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है।
बस्ती जनपद में उन्होंने पत्रकारिता की नई कार्यशैली को स्थापित करने का प्रयास किया है। प्रशासनिक खबरों की गहन समझ, विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण, जनसमस्याओं के प्रति सजगता और चनात्मक पत्रकारिता की सोच उन्हें विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।
उनकी लेखनी केवल प्रश्न नहीं उठाती, बल्कि समाधान की दिशा भी सुझाती है। वे समाज, प्रशासन और आम नागरिक के बीच एक जिम्मेदार सेतु की भूमिका निभाते हैं। उनकी भाषा में मर्यादा है, विचारों में संतुलन है और व्यक्तित्व में विनम्रता।युवा पत्रकारों के लिए पुनीत ओझा प्रेरणा हैं कि पत्रकारिता की वास्तविक शक्ति निष्पक्षता, अध्ययन, धैर्य और जनसेवा की भावना में निहित होती है। बदलते डिजिटल दौर में भी उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों को सर्वोच्च स्थान दिया है।
निस्संदेह, पुनीत ओझा आज बस्ती की पत्रकारिता में विश्वसनीयता, सृजनशीलता, सामाजिक सरोकार और बौद्धिक गरिमा के ऐसे हस्ताक्षर हैं जिन पर पत्रकारिता जगत को गर्व है। उनकी कलम सदैव जनहित, सत्य और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर सक्रिय रहे,यही शुभकामना है। बेबाकी और स्पष्ट वादिता नीति और नियति की प्राणवायु है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें