बाढ़ सुरक्षा से लेकर योग दिवस तक, सचिव ने हर मोर्चे पर परखी प्रशासनिक तैयारियां - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शनिवार, 20 जून 2026

बाढ़ सुरक्षा से लेकर योग दिवस तक, सचिव ने हर मोर्चे पर परखी प्रशासनिक तैयारियां

 बस्ती, 20 जून 2026। सम्वाददाता 


 उत्तर प्रदेश शासन के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की नोडल अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न होने पाए।बैठक में सर्वप्रथम 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि योग दिवस का आयोजन गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं जनसहभागिता पर आधारित होना चाहिए। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए अधिकारियों से कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।

समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, स्वच्छता, राजस्व तथा अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए।डॉ. रोशन जैकब ने जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पूर्णतः जनकेंद्रित होनी चाहिए। प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ करें। शासन की मंशा के अनुरूप जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करना आवश्यक है।बैठक में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को निर्देशित किया कि सुरक्षा संबंधी सभी मानकों को शत-प्रतिशत पूरा किया जाए तथा मानसून से पूर्व आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं।बठक के पश्चात डॉ. रोशन जैकब ने अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने किया। बैठक में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad