ट्रांसजेंडर क़े लिए बस्ती मे गरिमा गृह जल्द होगा आरम्भ! - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

सोमवार, 15 दिसंबर 2025

ट्रांसजेंडर क़े लिए बस्ती मे गरिमा गृह जल्द होगा आरम्भ!

 


बस्ती में भारत सरकार से मिली गरिमा गृह को स्वीकृति


अति शीघ्र शुरू होगी सृजन की प्रक्रिया- अजय कुमार पाण्डेय
बस्ती। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा  गरिमा गृह के स्थापना हेतु  इन्दिरा चैरिटेबल सोसाइटी, बस्ती को  स्वीकृति प्रदान किया गया है।
यह जानकारी देते हुये इन्दिरा चैरिटेबल सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इन्दिरा चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा  2023 से बस्ती में गरिमा गृह की स्थापना के लिए प्रयास किया जा रहा था जो  2025 में  सफल हुआ।
बताया कि संस्था द्वारा ट्रांसजेंडरों के समावेशी विकास के लिए किन्नर पाठशाला, हुनरमंद किन्नर कार्यक्रम, किन्नर कौशल विकास केंद्र, ट्रांसमित्र कार्यक्रम जैसी प्रमुख योजनाएं संचालित किया जा रहा है। ट्रांसजेंडरों के आत्मबल को बढ़ाने के लिए हाल ही में ‘ट्रांसजेंडरों के मन की बात राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल के साथ’ का सफल आयोजन किया गया था। भविष्य में कई ऐसे संवाद सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ प्रस्तावित है। संस्था ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर ट्रांसजेंडरों के समावेशी विकास में अपना योगदान दे रहा है। बताया कि बस्ती में गरिमा गृह की स्वीकृति के बाद अति शीघ्र पक्रिया को शुरू कराया जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad