सड़क पर बिछी तेल की परत बनी मुसीबत, दस बाइक सवार घायल - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

गुरुवार, 11 जून 2026

सड़क पर बिछी तेल की परत बनी मुसीबत, दस बाइक सवार घायल

 सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाया खतरा, फिसल कर गिरीं कई बाइकें; दस लोग घायल


जौनपुर,सम्वाददाता 

गौराबादशाहपुर कस्बे के नयनसंड मोड़ के पास सड़क पर फैले सरसों के तेल ने मंगलवार को राहगीरों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया। किसी वाहन से सड़क पर तेल गिर जाने के कारण मार्ग काफी दूर तक चिकना हो गया, जिससे एक के बाद एक कई बाइकें फिसलकर गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार जैसे ही तेल से सनी सड़क पर पहुंचे, वाहन का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटनाएं होने लगीं। इस दौरान करीब दस लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी को मामूली चोटें आईं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए लोगों ने सड़क पर फैले तेल पर राख और मिट्टी डालकर चिकनाहट कम करने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।यह घटना सड़क सुरक्षा और वाहनों से होने वाले तेल रिसाव की गंभीरता को भी उजागर करती है। थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad