कालेज परिसर मे लगी प्रदर्शन हटाने की मांग, युवा कांग्रेस ने दिया ज्ञापन - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

बुधवार, 17 जून 2026

कालेज परिसर मे लगी प्रदर्शन हटाने की मांग, युवा कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

 कालेज परिसर मे लगी प्रदर्शन हटाने की मांग, युवा कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

कालेज ग्राउण्ड मे लगी प्रदर्शन मे अराजकता का बोलबाला, भड़की युवा कांग्रेस


कालेज परिसर के व्यवसायिक उपयोग पर भड़की युवा कांग्रेस, प्रदर्शन हटाने की मांग

बस्ती, 17 जून। युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर यादव ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर ए.पी.एन.पी.जी. एवं जी.आर.एस. इण्टर कालेज परिसर मे चल रही प्रदर्शनी पर तत्काल रोक लगाने की मांग किया है। सुधीर बुधवार सुबह अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और सम्पूर्ण मामले से अवगत कराया। दिये गये ज्ञापन मे आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शनी मे अवांछनीय गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

अराजकता पर भी लगाम नही है। साथ ही परिसर मे आपत्तिजनक वस्तुयें फेंकी जा रही हैं। अत्यधिक भीड़भाड़, ध्वनि प्रदूषण, यातायात और छात्र छात्राओं की सुरक्षा से सम्बन्धी सवाल खड़े हो रहे हैं। युवा नेता का कहना है कि कालेज परिसर का प्रयोग छात्र छात्राओं के सर्वांगीड़ विकास के लिये होना चाहिये। इसके विपरीत कालेज प्रबंधन लगातार कई वर्षों से परिसर का व्यवसायिक उपयोग करता आ रहा है। इससे शैक्षणिक वातावरण विगड़ रहा है। सुधीर यादव ने स्पष्ट कहा कि प्रदर्शनी पर तत्काल रोक लगे, इस बीच कोई अप्रिय घटना घटी तो कालेज व जिला प्रशासन जवाबदेह होगा। ज्ञापन सौंपते समय सुधीर यादव के साथ प्रमुख रूप से अभिषेक सिंह, उमाशंकर त्रिपाठी, अर्पिम पाठक, आदर्श मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad