योग दिवस ठीक से मनाए जाने को जिला प्रशासन तैयार - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

बुधवार, 17 जून 2026

योग दिवस ठीक से मनाए जाने को जिला प्रशासन तैयार

 बस्ती 17 जून 2026 सू.वि.,


 कलेक्टेªट सभागार में आगामी 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा योग दिवस के आयोजन से संबंधित तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक कार्यक्रम नही, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का जनआन्दोलन है। उन्होने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिये। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाए समय से सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय पर अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेंगा। उन्होने यह भी बताया कि समस्त तहसीलों व ग्राम पंचायतों में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी आयोजन किया जायेंगा। उन्होने यह भी बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व 20 जून को स्वच्छता अभियान चलाया जायेंगा। योग समिति के सदस्य जगदीश शुक्ला ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय परसरामपुर एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कालेज हथियागढ़ में भी योग कार्यक्रम कराये जाय। उन्होने कहा कि योग को प्रत्येक ग्राम पंचायत व प्रत्येक घर में पहुॅचाना है।
इस अवसर पर सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार, डीपीआरओ धनश्याम सागर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. नागेन्द्र कुमार, नोडल योगा वीरेन्द्र चौधरी, बाल कृष्ण चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, बीएसए अनूप तिवारी, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad