बस्ती में 21 जून को मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

सोमवार, 15 जून 2026

बस्ती में 21 जून को मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,

 





बस्ती में 21 जून को मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन

बस्ती, 15 जून 2026। आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने बताया कि 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से किया जा सके।

उन्होंने जानकारी दी कि जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम, बस्ती में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह, अनुशासन और जनभागीदारी के साथ संपन्न हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad