महापात्र भोज के नाम पर लूट: सनातन परंपराओं पर बढ़ते आर्थिक दबाव के खिलाफ कौटिल्य फाउंडेशन की हुंकार” - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

बुधवार, 18 मार्च 2026

महापात्र भोज के नाम पर लूट: सनातन परंपराओं पर बढ़ते आर्थिक दबाव के खिलाफ कौटिल्य फाउंडेशन की हुंकार”

 

“महापात्र भोज के नाम पर लूट!” – सनातन परंपरा पर आर्थिक दबाव का आरोप, काशी विद्वत परिषद से हस्तक्षेप की मांग


बस्ती/वाराणसी।

सनातन धर्म की पवित्र परंपराओं के नाम पर बढ़ती आर्थिक वसूली और सामाजिक दबाव के खिलाफ अब आवाज़ उठने लगी है। बस्ती की सामाजिक-वैचारिक संस्था कौटिल्य फाउंडेशन ने इस मुद्दे पर गंभीर आपत्ति दर्ज करते हुए काशी विद्वत परिषद को एक विस्तृत पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।

संस्था के संस्थापक राजेंद्र नाथ तिवारी ने अपने पत्र में कहा है कि श्राद्ध-कर्म, तर्पण और पितृ संस्कार जैसी पवित्र परंपराएँ श्रद्धा और सामर्थ्य पर आधारित हैं, लेकिन कई स्थानों पर “महापात्र भोज” के नाम पर अनुचित आर्थिक दबाव और वसूली की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है।पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि सनातन धर्म के शास्त्रों में कहीं भी आर्थिक प्रदर्शन या सामाजिक दबाव को धार्मिक कर्तव्य नहीं बताया गया।

गरुड़ पुराण का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि श्राद्ध का मूल आधार श्रद्धा और विधि है, न कि खर्च का प्रदर्शन। वहीं मनुस्मृति के अनुसार भी धार्मिक कर्म “यथाशक्ति और यथाश्रद्धा” करने का निर्देश दिया गया है।

सामाजिक दबाव से टूट रहे परिवार,पत्र में यह भी कहा गया है कि कई परिवार लोकलाज और सामाजिक आलोचना के डर से अपनी आर्थिक क्षमता से अधिक खर्च करने को मजबूर हो जाते हैं। इससे न केवल आम लोगों की धार्मिक आस्था आहत हो रही है बल्कि सनातन परंपरा की मूल भावना भी विकृत हो रही है।

विवाह संस्कार भी बन रहा आर्थिक प्रदर्शन,कौटिल्य फाउंडेशन ने विवाह संस्कारों में बढ़ते दिखावे पर भी चिंता जताई है। संस्था का कहना है कि रात भर चलने वाले भव्य आयोजन, अत्यधिक खर्च और आडंबर ने विवाह जैसे वैदिक संस्कार को भी आर्थिक प्रतिस्पर्धा में बदल दिया है।पत्र में समाज से दिन में विवाह (दिवा-विवाह) की परंपरा को पुनर्जीवित करने की अपील की गई है, जिससे

अनावश्यक खर्च कम हो,सामाजिक सादगी बढ़े,ऊर्जा और संसाधनों की बचत होधर्माचार्यों से स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग।

कौटिल्य फाउंडेशन ने चारों शंकराचार्य पीठों को भी पत्र की प्रति भेजते हुए मांग की है कि काशी विद्वत परिषद इस विषय पर स्पष्ट धार्मिक मार्गदर्शन जारी करे, ताकि

महापात्र भोज के नाम पर हो रही अनुचित वसूली रोकी जा सके ,धार्मिक कर्मकांडों में सादगी और मर्यादा कायम रहे,समाज को सही शास्त्रीय दिशा मिल सके

संस्था का कहना है कि यदि धर्माचार्य इस विषय पर मौन रहे तो सनातन की पवित्र परंपराएँ धीरे-धीरे आर्थिक दबाव और दिखावे की संस्कृति में खो जाएँगी।



1 टिप्पणी:

Post Bottom Ad