हॉउस टेक्स निर्धारण मे अंग्रेजो से भी आगे नगरपालिका बस्ती - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

बुधवार, 18 मार्च 2026

हॉउस टेक्स निर्धारण मे अंग्रेजो से भी आगे नगरपालिका बस्ती

 

हाउस टैक्स निर्धारण मे नगरपालिका की मनमानी, भवनस्वामी भड़के, ईओ को दिया ज्ञापन


भवस्वामियों को विश्वास मे लेकर हो हाउस टैक्स का निर्धारण, अन्यथा की स्थिति मे प्रदर्शन की चेतावनी
हाउस टैक्स निर्धारण मे नगरपालिका ने अंग्रेजी हुकूमत को भी पीछे छोड़ा

बस्ती, 18 मार्च। नगरपालिका प्रशासन द्वारा मनमाने तरीके से हाउस टैक्स निर्धारित किये जाने को लेकर भवनस्वामियों मे काफी रोष है। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले भवनस्वामियों ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर हाउस टैक्स के निर्धारण मे संगठन को विश्वास मे लेकर पुनः विचार करने की मांग किया है। अन्यथा की स्थिति में 23 मार्च को नगरपालिका का घेराव कर निर्णायक संघर्ष की शुरूआत की जायेगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ईओ की होगी।

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा हाउस टैक्स मे अचानक 200 से 250 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी और इसे ब्याज सहित वसूल करने की धमकी वाली नगरपालिका की मानसिकता ने अंग्रेजी हुकूमत को पीछे छोड़ दिया है। भवन स्वामी इस मनमानी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होने कहा अच्छा होगा भवन स्वामियों को विश्वास मे लेकर टैक्स निर्धारण पर पुनः विचार किया जाना उचित होगा।

आनंद राजपाल ने कहा हाउस टैक्स को लेकर शिकायती पत्र डीएम को सौंपा गया है जिस पर कार्यवाही लंबित है। जिसका मूलवाद संख्या डी 2026171000090 है। इसमे अगली तारीख 20 मार्च को है। बगैर इसका निस्तारण किये या भवनस्वामियों को सुने नगरपालिका मनमानी तरीके से टैक्स का निर्धारण नही कर सकती। यह नगरपालिका अधिनियम 1916 के प्रावधानों की अनदेखी है। ईओ को ज्ञापन देते समय सुनील कुमार गुप्ता, सूर्यकुमार शुक्ला, आशुतोष पाण्डेय, सुनील श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad