जौनपुर में गैस पाइपलाइन में आग, दो झुलसे
जौनपुर।
शहर के चाचकपुर मोहल्ले में बुधवार पूर्वाह्न अडानी गैस पाइपलाइन के सर्विस रेगुलेटर बोर्ड में जेसीबी की टक्कर से भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोग आंशिक रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना फूल मंडी के आगे, सिपाह पुलिस चौकी क्षेत्र (थाना कोतवाली) में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जेसीबी की टक्कर के बाद गैस पाइपलाइन से तेज रिसाव शुरू हो गया। इसी दौरान गैस में आग लग गई और लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग पास में स्थित बांस की कोठ तक पहुंच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चकिया से अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर, बुलेट और बाल्टियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद अडानी ग्रुप के कर्मचारियों ने गैस रिसाव को पूरी तरह बंद किया।
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें