कारागार में विचाराधीन बन्दी ने दम तोड़ा - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

कारागार में विचाराधीन बन्दी ने दम तोड़ा

 

कारागार में विचाराधीन बन्दी ने दम तोड़ा


जौनपुर।  जिला कारागार में बंद एक विचाराधीन बन्दी की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामला  जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र का है।  सरपतहा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी अजीत कुमार गौतम के पुत्र बनवारी लाल गौतम को पुलिस ने 15 फरवरी की देर रात चोरी के आरोप में घर से हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि युवक को चार दिन तक थाने में रखा गया और बाद में उसे जेल भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि बीती रात जिला कारागार में बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक के पिता ने कहा कि उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाया गया। उनका आरोप है कि पुलिस ने उसके जेब में जेवरात रखकर उसे चोरी के आरोप में जेल भेज दिया।  पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। प्रकरण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उच्चाधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad