योगी सरकार ने शिक्षामित्रों को दी बड़ी सौगात, मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000,अनुदेशकों को भी लाभ
लखनऊ,बस्ती
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उनके मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने दो कदम आगे बढ़ते हुए शिक्षामित्रों का मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिमाह कर दिया है। वहीं अनुदेशकों का मानदेय भी ₹9,000 से बढ़ाकर ₹17,000 कर दिया गया है।
सरकार के इस फैसले से हजारों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही शिक्षामित्रों को ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की जाएगी। लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे शिक्षामित्रों में इस घोषणा के बाद खुशी की लहर है और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। सरकार का यह कदम शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मियों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें