साली ने किया जीजा को जलाकर मारने का प्रयास - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

गुरुवार, 8 जनवरी 2026

साली ने किया जीजा को जलाकर मारने का प्रयास

 

  साली ने किया जीजा को

जलाकर मारने का प्रयास

 जौनपुर । नगर के सिपाह मोहल्ले में एक महिला ने अपने जीजा को आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान उसने अपनी बहन को भी पीटकर बेहोश कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे जीजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित की पहचान बलिया निवासी 30 वर्षीय संदीप मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा के रूप में हुई है। उनकी पत्नी प्रतिमा चौहान मड़ियाहूं गांव की रहने वाली हैं। संदीप और प्रतिमा 1 जनवरी से सिपाह मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे। वे कोर्ट मैरिज के लिए जौनपुर आए थे। आरोपी साली का नाम निशा है।  यह घटना गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे हुई। आरोप है कि निशा ने पहले अपनी बहन प्रतिमा को डंडे से पीटकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने अपने जीजा संदीप पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल संदीप मिश्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad