माता -पिता के सम्मान मे छात्रों में सामग्री वितरण - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शुक्रवार, 28 नवंबर 2025

माता -पिता के सम्मान मे छात्रों में सामग्री वितरण

 वस्ती, उत्तर प्रदेश


नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी भावेष पाण्डेय ने बस्ती के गांवगोड़िया के प्राथमिक विद्यालय में स्व. श्रीमती रुंधावती पाण्डेय एवं स्व. श्री जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को विविध पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।


भावेष पाण्डेय ने कहा कि उनकी माता जी एक समर्पित शिक्षिका थीं और समाज सेवा के प्रति उनका मार्गदर्शन आज भी प्रेरणा बना हुआ है। वे सदैव विद्यार्थियों की उन्नति के लिए तत्पर रहीं। वहीं, उनके पिता का सहयोग और आशीर्वाद जीवनभर सामाजिक कार्यों की ऊर्जा का स्रोत रहा है।


बच्चों के साथ समय बिता कर उनके उपयोग की वस्तुएं उन्हें देकर मन को आत्म संतोष मिलता है, और मुझे ऐसा महसूस होता है कि माता पिता जी जहां भी होंगे उन्हें यह देखकर अच्छा लगता होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad