बजाज शुगर मिल ने पूजन कर पैराई सत्र का किया श्री गणेश - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

सोमवार, 17 नवंबर 2025

बजाज शुगर मिल ने पूजन कर पैराई सत्र का किया श्री गणेश

 बजाज चीनी मिल रुधौली ने जारी की सेंटर तोल पर्ची 

20 से होगी सेंटर तोल 21 से प्रारंभ होगा पेराई  सत्र




इकाई प्रमुख ने किया कृषकों से  अपील



बजाज चीनी मिल रुधौली ने आज शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ कृषकों की तोल पर्ची जारी कर दी पूजन में महाप्रबंधक गन्ना शैलेंद्र कुमार मिश्रा इकाई प्रमुख डॉक्टर जेपी त्रिपाठी जोनल हेड एचआर पूर्वी जोन एमके शुक्ला आईटी हेड शेर बहादुर सिंह समेत सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे इकाई प्रमुख डॉक्टर जेपी त्रिपाठी ने कृषकों से अपील किया है कि आप लोग तोल पर्चीप्राप्त होने पर ही गन्ना की कटाई करें चीनी मिल को ताजा एवं साफ सुथरा ताजा  गन्ने की सप्लाई करें चीनी मिल के कर्मचारी सुपरवाइजर निरंतर क्षेत्र में आप लोगों को सप्लाई और तोल पर्ची की सूचना देते रहेंगे चीनी मिल से कृषक हितों में अनेक प्रकार की लाभकारी योजनाएं जारी की गई है हम कृषकों से अपील करेंगे कि आप अपने क्षेत्रीय फील्ड सुपरवाइजर से संपर्क करके चीनी मिल के द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ लें सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कृषकों से कहा कि आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना बुवाई करें साथ में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आपकी आय दोगुना हो इसके लिए साफसली की खेती करें इस समय आप सरसों राजमा बकाला पलक सोया मेथी धनिया आलू प्याज टमाटर शलजम चुकंदर गाजर भिंडी गोभी आलू बैगनआदि की बुवाई कर सकते हैं जिससे आपकी आए दो गुना होगी हमारे फील्ड सुपरवाइजर लगातार क्षेत्र में  कृषकों के घर जा जाकर चीनी मिल से दी जा  रही सुविधाओं और जारी तोल पर्ची की भी सूचना कृषकों को अवगत करा रहे हैं यदि आपकी कोई समस्या है तो आप तत्काल अपने फील्ड सुपरवाइजर या चीनी मिल के द्वारा जारी किया गया टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं पूजन के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह रणजीत सिंह बस्ती जोन इंचार्ज जगबीर शाही समेत सभी गन्ना विभाग के कर्मचारी अधिकारी  उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad