बस्ती, 17 नवम्बर 2025
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन श्रीकृष्णा पाण्डेय इण्टर कॉलेज प्रांगण में बनाए गए हैलीपैड पर हुआ। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जी कार द्वारा सदर अस्पताल चौराहा स्थित ब्रह्मलीन नन्दा बाबा जी के आश्रम पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्वर्गीय श्री देशबन्धु नन्दानाथ महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तपसीधाम के महंत जय बक्शदास, भदेश्वनाथ के महंत दिव्यांशु, डारीडीहा के महंत अजेश्वर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक हर्रैया अजय सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती नेहा वर्मा, मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्णा पाण्डेय इण्टर कॉलेज परिसर में बनाए गए सेफ हाउस पहुँचे, जहाँ उन्होंने पार्टी के सांसदों, विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संबंधित जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें