रुधोली में कलक्टर क़े समक्ष कर्मचारियों ने एस आई आर त्रुटि रहित करने का लिया संकल्प - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शनिवार, 29 नवंबर 2025

रुधोली में कलक्टर क़े समक्ष कर्मचारियों ने एस आई आर त्रुटि रहित करने का लिया संकल्प

 बस्ती 29 नवम्बर 2025 


 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने शनिवार को रुधौली विधानसभा के अन्तर्गत एसआईआर से संबंधित प्रगति रिपोर्ट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार को निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को सतर्कता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण करायें।

     जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों से उनकी प्रगति रिपोर्ट जानकारी लिया और बेहतर कार्य करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। खंड शिक्षा कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होने एसआईआर से संबंधित प्रगति का अवलोकन किया तथा बिंदुवार जानकारी प्राप्त कर प्रचालित  कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन क्षेत्र के सभी ठस्व् भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad