अयोध्या में चार दिन के भीतर दोबारा विस्फोट, 5 मरे!, - कौटिल्य का भारत

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025

अयोध्या में चार दिन के भीतर दोबारा विस्फोट, 5 मरे!,

 अयोध्या में चार दिन के भीतर दोबारा विस्फोट, 5 मरे!


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।

 चार दिन पहले हुई विस्फोट से सबक न लेने के चलते अयोध्या में गुरुवार को दोबारा बारूद के विस्फोट का बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार शाम पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में धमाके के बाद एक मकान ढह गया। मलबे में दबकर पिता और 3 बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया।अन्य लोगों के दबे होने की आशंका में जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस घर में धमाका हुआ है, वहां पटाखों का स्टोरेज था। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।



मौके पर पहुंचे अधिकारी और पुलिस स्थिति का जायजा ले रहे हैं और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जहां धमाका हुआ, वह राम गांव राम मंदिर से 25 किमी दूर स्थित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुराकलंदर के पगलाधारी गांव निवासी राम कुमार कसौधन उर्फ पप्पू अपने घर में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम करता था। गुरुवार शाम करीब 7 बजे अचानक घर में तेज धमाका हुआ। इससे पूरा घर गिर गया। मलबे के नीचे दबकर पांच की मौत हो गई। मरने वालों में कसौधन और उसके तीन बच्चे भी शामिल हैं। जबकि दो लोगों के दबे होने की आशंका है। धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद वह घर के मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गए। धमाके की सूचना पर 5 थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मलबे से पांच डेडबॉडी को बाहर निकाला।


मृतकों के संदर्भ में इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि सभी के शरीर में बर्न इंजरी थी। 108 एंबुलेंस चालक ने अजय कुमार ने बताया कि मुझे 7.28 बजे विस्फोट होने की सूचना मिली थी। जब उन्हें मलबे से निकाला गया। तब सांसें चल रहीं थीं। मगर यहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। हम दो गाडियों से पांच लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचे थे।गांव के लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि 100 मीटर दूर तक घर का मलबा जाकर गिरा। धमाके की आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी। पुलिस के मुताबिक, पप्पू अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम करता था। पिछले साल भी यह गांव के एक स्थान पर पटाखे बना रहा था। तब भी धमाका हुआ था। इसमें भी तीन लोगों की मौत हुई थी।चार दिन पहले भी अयोध्या में बारूद के विस्फोट से एक व्यक्ति की जान गयी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here