शिक्षक संघ का अल्टीमेटम: बदलिए स्कूल का समय, जल्द दीजिए जनगणना मानदेय - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

मंगलवार, 16 जून 2026

शिक्षक संघ का अल्टीमेटम: बदलिए स्कूल का समय, जल्द दीजिए जनगणना मानदेय


भीषण गर्मी में विद्यालय समय परिवर्तन और जनगणना मानदेय भुगतान की मांग, शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बस्ती, 16 जून।सम्वाददाता 


 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह एवं जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को दो सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन तथा जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के प्रशिक्षण भत्ता एवं पारिश्रमिक के शीघ्र भुगतान की मांग की गई।

शिक्षक संघ ने कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी, उमस और लू के कारण छोटे बच्चों के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में अध्ययन करना अत्यंत कठिन हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की अनियमितता और खुले वातावरण में संचालित विद्यालयों के कारण विद्यार्थियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विद्यालयों का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया जाना बच्चों के स्वास्थ्य और हित में आवश्यक है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने निर्धारित समय से पूर्व ही अपना दायित्व पूरा कर लिया है, लेकिन अब तक उन्हें प्रशिक्षण भत्ता एवं जनगणना पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। संगठन ने संबंधित कर्मियों के खातों में शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने अपने निजी संसाधनों और व्यक्तिगत खर्च से जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। इसलिए उनके बकाया प्रशिक्षण भत्ते और पारिश्रमिक का तत्काल भुगतान किया जाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, रवीश मिश्र, सनद पटेल, रमाशंकर लाल, संजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र यादव, विवेक प्रताप सिंह, सुनील कुमार, रामपियारे कन्नौजिया, चंद्रमोहन यादव, शिक्षामित्र संघ अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल, अनुदेशक संघ अध्यक्ष अमित सिंह, अनुराग श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad