गांव की आबादी के समीप हाट मिक्स प्लांट नियम विरुद्ध! - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

मंगलवार, 10 मार्च 2026

गांव की आबादी के समीप हाट मिक्स प्लांट नियम विरुद्ध!

 



“आम के बाग और मंदिर के बीच हॉटमिक्स प्लांट की तैयारी: ग्रामीणों का उग्र विरोध, सामाजिक अपराध करार”.

आबादी के पास प्रदूषण फैलाने की कोशिश, ग्रामीण बोले—पर्यावरण और आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
बस्ती, हरेया , वशिष्ठनगर 
बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लूपुर धोरसाएं  में प्रस्तावित हॉटमिक्स प्लांट को लेकर ग्रामीणों का पुरजोर विरोध सामने आया है। अभी प्लांट चालू नहीं हुआ है, लेकिन जिस स्थान पर इसे लगाने की तैयारी की जा रही है, उसे लेकर गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी संवेदनशील जगह पर हॉटमिक्स प्लांट चलाना किसी सामाजिक अपराध से कम नहीं होगा। ग्रामीणों के अनुसार जिस जमीन पर प्लांट लगाने की कोशिश की जा रही है, उसके ठीक बगल में बहुत बड़ा आम का बगीचा है, वहीं आसपास गांव की घनी आबादी भी बसी हुई है। इसके अलावा पास ही एक प्राचीन मंदिर भी स्थित है, जहां रोजाना ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। ऐसे पवित्र और आबादी वाले क्षेत्र में हॉटमिक्स प्लांट की स्थापना को लोग सीधे तौर पर पर्यावरण और सामाजिक संतुलन के खिलाफ बता रहे हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि हॉटमिक्स प्लांट से निकलने वाला धुआँ और धूल वातावरण को प्रदूषित कर देगा, जिससे आम के बाग को भी भारी नुकसान होगा और गांव के बच्चों, बुजुर्गों तथा पशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों का तर्क है कि जिस स्थान पर खेती, बाग और धार्मिक स्थल एक साथ मौजूद हों, वहां इस तरह का औद्योगिक प्लांट लगाना न केवल अनुचित है बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी घोर आपत्तिजनक है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनभावनाओं और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए इस स्थान पर हॉटमिक्स प्लांट लगाने की अनुमति किसी भी हालत में न दी जाए। लोगों का कहना है कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad