पांच साल के भीतर दोबारा निर्माण, 8 लाख से अधिक खर्च की तैयारी - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

मंगलवार, 10 मार्च 2026

पांच साल के भीतर दोबारा निर्माण, 8 लाख से अधिक खर्च की तैयारी

 धर्मसिंहवा नगर पंचायत में शौचालय निर्माण पर उठे सवाल


पांच साल के भीतर दोबारा निर्माण, 8 लाख से अधिक खर्च की तैयारी

संतकबीरनगर।

नगर पंचायत धर्मसिंहवा में सामुदायिक शौचालय के निर्माण को लेकर एक अजीब मामला सामने आया है। आरोप है कि जिस शौचालय का निर्माण ग्राम पंचायत काल में कुछ वर्ष पहले ही कराया गया था, उसी का पुनः नगर पंचायत के माध्यम से निर्माण कराया जा रहा है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका व्यक्त की जा रही है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बनने से पहले ग्राम पंचायत के समय लगभग 5.71 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त शौचालय अभी भी उपयोग योग्य स्थिति में है।

इसके बावजूद अब नगर पंचायत धर्मसिंहवा द्वारा उसी स्थान पर फिर से शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसकी अनुमानित लागत 8 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह मामला नगर पंचायत धर्मसिंहवा के छिबरा वार्ड से जुड़ा हुआ है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी तथा अवर अभियंता की मिलीभगत से इस कार्य की ऑफलाइन निविदा कराई गई है, जिससे पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पहले से बना शौचालय मौजूद है तो उसी का पुनः निर्माण कराए जाने का औचित्य क्या है। उनका मानना है कि यदि यह आरोप सही हैं तो यह सरकारी धन के अनावश्यक खर्च का मामला हो सकता है।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाए तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad