रिपोर्टर — कृष्ण अग्रहरि, संतकबीरनगर / 7897478503
ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा के घर ED का छपा
मदरसा कप्तानगंज पर भी संदेह!
संतकबीरनगर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जनपद संत कबीर नगर में विदेशी फंडिंग के आरोपों को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार सुबह लखनऊ से पहुंची टीम ने खलीलाबाद के मीट मंडी क्षेत्र स्थित ‘रज़ा मंज़िल’ में मौलाना शमशुल हुदा के आवास पर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान तैनात रहे। बताया जा रहा है कि तीन वाहनों से पहुंची टीम दस्तावेजों की जांच और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
मौलाना पर विदेशी फंडिंग के माध्यम से मदरसा निर्माण और संपत्तियां खड़ी करने के आरोप हैं। पहले की जांच में कथित तौर पर पाकिस्तान से संपर्क के संकेत भी सामने आने की बात कही गई थी। फिलहाल विदेशी धन के लेन-देन के पहलू की जांच जारी है।
मौलाना मूलतः जिले के देवरिया लाल गांव के निवासी बताए जाते हैं। वे पूर्व में आजमगढ़ के एक मदरसे में शिक्षक रहे और वर्ष 2013 में यूनाइटेड किंगडम की नागरिकता लेने के बाद वहीं रह रहे हैं। उनके खिलाफ फेमा से जुड़े मामले में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी है।
सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां क्षेत्र के अन्य संस्थानों और नेटवर्क की वित्तीय गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही हैं, जिनमें कप्तानगंज और आसपास के इलाकों के कुछ मदरसों से संबंधित जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी संस्था के विरुद्ध आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें