देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

बुधवार, 7 जनवरी 2026

देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर

देवरिया

देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर


देवरिया। 

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें BRD मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अमिताभ ठाकुर को फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आगे की जांच और उपचार जारी है।

गौरतलब है कि मंगलवार को ही सीजेएम कोर्ट में उनकी सुनवाई हुई थी, जहां जमानत याचिका खारिज कर दी गई। वहीं, रिमांड से जुड़े मामले पर भी चर्चा हुई, जिस पर फैसला 7 जनवरी को आने की संभावना है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद प्रशासनिक और चिकित्सकीय स्तर पर हलचल देखी गई। मामले पर जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी बनाए रखने की बात कही गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad