बयान दर्ज कराने आई नेहा सिंह राठौर को हजरतगंज पुलिस ने रात के कारण छोड़ा, कल दिन में आना होगा!
मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।
पहलगाम टेरर अटैक के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुप्रीमकोर्ट कोर्ट से नेहा सिंह राठौर को राहत न मिलने के बाद वह हजरतगंज थाने में अपना बयान दर्ज कराने पहुंची थीं। राजधानी की हजरतगंज पुलिस ने पूछा-ताछ के लिये नेहा सिंह राठौर को नोटिस भेजा था। अपना बयान दर्ज कराने पति के साथ वह थाने पहुंची थीं। हजरतगंज पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को कई नोटिस भेजे थे। हालांकि, नेहा सिहं राठौर के पति ने कहा कि उनको हिरासत में नहीं लिया गया है। हम नोटिस मिलने के बाद आए हैं। पहली नोटिस में 14 दिन का वक्त मांगा था। आज दूसरी नोटिस मिलने के बाद नेहा थाने पहुंची हैं। पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। नेहा सिंह राठौर अपना बयान दर्ज कराने हजरत गंज पुलिस थाने आयी थीं। पुलिस उन्हें हजरतगंज महिला थाना लेकर पहुंची है। हिरासत की वजह और आगे की कार्रवाई को लेकर फिलहाल पुलिस की आधिकारिक जानकारी के अनुसार उन्हें रात होने के कारण छोड़ दिया गया है। आगे की पूछ ताछ के लिये रविवार को दिन में फिर स बुलाया गया है।
नेहा सिंह राठौर के पति ने कहा कि करीब 15 दिनों पहले हमें एक नोटिस मिला था। पहला नोटिस हजरतगंज थाने का था, जिसमें नेहा को बुलाया गया था। लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, तो हम लोगों ने बताया की स्वास्थ्य सही नहीं है और कुछ समय मांगा था। आज दूसरा नोटिस मिला जो घर के बाहर चस्पा था, हम लोग बहार गए थे जब वापस आये तो नोटिस देखा। हमने तो तीन दिनों के भीतर आने के लिए कहा गया था। नेहा सिंह राठौर के पति ने कहा कि नोटिस मिलने के बाद हम कोतवाली आए हैं। जांच में जो सहयोग हो सकेगा हम लोग करेंगे। पुलिस हमसे जो भी जानकारी लेना चाहती है हम देंगे। हालांकि इस दौरान हिमांशु ने हिरासत में लिए जाने से इनकार किया। हम लोग स्वयं कैब करके आये हैं। अभी एसएचओ साहब अंदर हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग वेट करें, उसके बाद जो भी सवाल जवाब करना होगा वो करेंगे।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें