अयोध्या में एसबीआई ब्रांच मैनेजर ने सरयू में कूदकर दी जान, इलाके में हड़कंप
अयोध्या। बस्ती
अयोध्या में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ब्रांच मैनेजर ने सरयू नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च अभियान शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने नदी से शव बरामद कर लिया। इसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे व्यक्तिगत, पारिवारिक या पेशेवर दबाव तो कारण नहीं रहे।
घटना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें