कंबल वितरण में मौत का वितरण: ‘पुलिस’ लिखी कार ने युवक को 10 KM तक घसीटा” - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

कंबल वितरण में मौत का वितरण: ‘पुलिस’ लिखी कार ने युवक को 10 KM तक घसीटा”

 

मिर्जापुर में पुलिस लिखी लखनऊ की बेकाबू कार कंबल वितरण कार्यक्रम में घुसी,
एक युवक को दस किलोमीटर घसीट ले गयी, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े!

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।


 मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। कंबल बांटने के कार्यक्रम में एक पुलिस लिखी बेकाबू कार घुस गई और स्कूटी सवार को रौंद दिया। टक्कर के बाद स्कूटी सवार पिछले बंपर में फंस गया। उसके बाद ड्राइवर ने कार फुल स्पीड में दौड़ा दी। जिसके बाद स्कूटी सवार करीब 10 किलोमीटर तक घिसटता चला गया। सड़क से रगड़ खाने की वजह से युवक के पीठ का हिस्सा घिसटकर फट गया। कमर के नीचे के हिस्सा का पता ही नहीं चला। एक पैर का मांस रगड़कर सड़क पर फैल गया। पैर में सिर्फ हड्डियां बचीं। एक हाथ कटकर अलग हो गया। सिर पीछे से फट गया। सड़क पर मांस के लोथड़े पड़े थे।युवक को घसीटने के बाद कार आगे जाकर पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद फरार हुए कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। हादसा गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का अदलहाट थाना क्षेत्र के भुईली गांव के पास का है। हादसे के बाद भड़के परिजनों ने चौकी पर हंगामा कर दिया।

स्कूटी सवार की पहचान चंदौली के चकिया गणेशपुर के निवासी धर्मेंद्र उर्फ अनिल (25) पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। हादसे के समय अनिल अपनी बहन लक्ष्मीना को स्कूटी से नौडीहा शेरवा स्थित उसके ससुराल छोड़ने जा रहा था। कार से टक्कर लगने से लक्ष्मीना (35) भी घायल हुई है। हादसे के बाद कार का पीछा कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। शेरवा चौकी के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने कार चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिलाने के लिए अधिकारियों से बात की। जिसके बाद परिजन माने। मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक की बहन लक्ष्मीना ने बताया कि आरोपी कार चालक अगर मेरे सामने आए तो मैं उसे पहचान लूंगी। वो पुलिस की तरह था हुडी पहने हुए था। वही गाड़ी को भगाते हुए गया है। मेरा भाई उसमें फंसा रहा, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। टक्कर मारने वाली अल्टो कार (UP32HC3094) लखनऊ नंबर की है, जिसपर पुलिस लिखा है। गाड़ी के आगे वाला शीशा टूट गया है, जबकि बोनट के डैमेज हो गया है।
इसकी आक्रमक, नैतिक समाचार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad