गोरखपुर की ‘रिवॉल्वर गर्ल’: जब अपराध ने स्त्री, सत्ता और सिस्टम—तीनों को नंगा कर दिया

गोरखपुर की घटना कोई साधारण आपराधिक वारदात नहीं है। यह एक गोली से शुरू होकर पूरे सिस्टम की आत्मा पर दाग़ बनकर उभरी है। बीच सड़क पर युवक को गोली मारने वाली तथाकथित ‘रिवॉल्वर गर्ल’ सिर्फ़ एक अपराधी नहीं, बल्कि डिजिटल युग में जन्मे उस सड़े हुए तंत्र का प्रतीक है, जहाँ वासना, डर, ब्लैकमेलिंग और सत्ता—एक-दूसरे से गुँथ चुके हैं। यह मामला जितना चौंकाने वाला है, उससे कहीं अधिक शर्मनाक और खतरनाक है।
गोली सिर्फ़ शरीर में नहीं लगी, व्यवस्था में धँसी है
बीच सड़क पर गोली चलना, वो भी एक युवती द्वारा—यह अपने आप में कानून-व्यवस्था पर तमाचा है। लेकिन उससे बड़ा सवाल यह है कि उसके हाथ में पिस्तौल कैसे आई? हौसला कैसे आया? और भरोसा किस पर था?सीयह भरोसा था—कि वह ब्लैकमेलिंग से सबको झुका सकती है कि पुलिस भी डर जाएगी कि वीडियो, चैट और नग्नता—आज के भारत में हथियार बन चुके हैं और यह भरोसा खाली नहीं था। 150 पीड़ित, 12 पुलिसवाले—यह अपराध नहीं, संस्थागत पतन है
जब जांच में यह सामने आया कि 150 से अधिक लोग, जिनमें 12 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, इस ब्लैकमेलिंग नेटवर्क के शिकार बने—तो मामला “क्राइम” से निकलकर “संस्थागत नैतिक पतन” बन गया। यहाँ सवाल आरोपी युवती का नहीं है।यहाँ सवाल है—वर्दी की गरिमा का क़ानून के रक्षक की आत्मा का और उस पुलिस तंत्र का, जो खुद ब्लैकमेल हो जाए, तो नागरिकों की रक्षा कैसे करेगा?
जो पुलिसवाले कानून का डर दिखाते हैं, वे खुद न्यूड वीडियो के डर से चुप थे।यह चुप्पी अपराध से भी बड़ी है। डिजिटल हनीट्रैप: नई सदी का सबसे सस्ता हथियार।यह घटना बताती है कि आज अपराध का चेहरा बदल चुका है।अब न डकैत चाहिए, न गैंग—एक स्मार्टफोन, एक इंस्टाग्राम अकाउंट और थोड़ी अश्लीलता काफ़ी है।
डिजिटल हनीट्रैप आज—पैसे की उगाही करता है
सत्ता को झुकाता है और चरित्र को हथियार बनाता है,यह कोई अकेली लड़की का खेल नहीं हो सकता।
यह एक प्रशिक्षित, योजनाबद्ध और नेटवर्क आधारित अपराध है। स्त्री अधिकार या अपराध का कवच? यह प्रश्न असहज है, लेकिन आवश्यक है।
क्या हर महिला अपराधी को “पीड़िता” बताकर बचाया जाएगा?क्या “जेंडर” अब कानून से ऊपर का कवच बन चुका है?यह युवती—पीड़ित नहीं थी
मजबूर नहीं थी,शोषित नहीं थी ।वह सक्रिय अपराधी थी—जो न्यूड वीडियो बनाकर, धमकी देकर, पैसे वसूलकर और अंततः गोली चलाकर अपनी शक्ति दिखा रही थी।
स्त्री सशक्तिकरण का अर्थ यह नहीं कि अपराध को नारीवाद की आड़ मिल जाए। पुलिस तंत्र के लिए यह आत्ममंथन का क्षण है ।सबसे गंभीर सवाल पुलिस से है—क्या जिन पुलिसकर्मियों के वीडियो थे, वे केवल पीड़ित हैं? या उन्होंने अपराध को जानते हुए भी चुप्पी साधी?क्या किसी ने आरोपी को संरक्षण दिया? क्या कोई जांच को प्रभावित करने की कोशिश हुई? यदि इन सवालों के उत्तर ईमानदार नहीं आए, तो यह मामला आने वाले समय में हज़ारों नए हनीट्रैप अपराधों को जन्म देगा।
गोली चलाने की हिम्मत कहाँ से आई?यह सवाल निर्णायक है। गोली चलाने से पहले अपराधी सोचता है—“मैं बच जाऊँगा”“मुझे कोई छू नहीं सकता”
“मेरे पास सबके राज़ हैं”
यह आत्मविश्वास अकेले में पैदा नहीं होता।
यह सिस्टम की कमजोरी से जन्म लेता है।
समाज भी कटघरे में है ।यह कहना आसान है कि “सब दोषी हैं”—लेकिन सच यह है कि डिजिटल अश्लीलता को सामान्य मानने वाला समाज भी दोषी है। वीडियो कॉल पर नग्नता अजनबियों पर अंधा भरोसा,डर के मारे शिकायत न करना
ये सब मिलकर अपराध को खाद देते हैं।
अब आधे कदम नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक चाहिए
इस मामले में— फास्ट ट्रैक कोर्ट, डिजिटल फॉरेंसिक की खुली रिपोर्ट, पुलिसकर्मियों पर विभागीय व आपराधिक कार्रवाई, हनीट्रैप कानून को सख़्त करना, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जवाबदेही तय करना—ये सब विकल्प नहीं, आवश्यकता हैं।
यह गोली चेतावनी है गोरखपुर की ‘रिवॉल्वर गर्ल’ कोई अपवाद नहीं है।वह चेतावनी है—सिस्टम के लिए,पुलिस के लिए,समाज के लिए और डिजिटल भारत के लिए यदि इस घटना को सिर्फ़ “सनसनीखेज़ खबर” बनाकर छोड़ दिया गया,
तो अगली गोली किसी और शहर में चलेगी—और अगला शिकार व्यवस्था की आख़िरी साख होगी।
अब फैसला करना होग कानून चलेगा या वीडियो?
संविधान चलेगा या ब्लैकमेल? भारत को चुनना होगा।
विश्वास तो यही कहता है सड़ांध ओर बढ़े त्वरित आपरेशन व्यवस्थाजन्य होनी चाहिए अन्यथा आज टीवलवर गर्ल ,कल रायफल परसो ए के 47 की बारी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें