दो गो-तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शनिवार, 20 दिसंबर 2025

दो गो-तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

 


 दो  गो-तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली
जौनपुर । उत्तरप्रदेश 
जिले की खुटहन पुलिस ने मुठभेड़ में दो  गो-तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनमें एक के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार की रात खुटहन थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय को मुखबिर ने सूचना दी कि बिना नंबर की एक कार गभिरन की तरफ से मरहट पुलिया की तरफ आ रही है। पुलिस सूचना के क्रम में घेराबंदी कर आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाने लगी। चेकिंग के दौरान एक कार बिना नंबर की आती दिखाई दी, जिसे चेकिंग टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश रोहित यादव निवासी ग्राम घुघुरी सुल्तानपुर, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरे आरोपी साजिद निवासी पटैला को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad