सड़क हादसों में दो लोगों की मौत - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

 

प्रतीकात्मक छवि 





  सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

जौनपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। बदलापुर थाना क्षेत्र के बटाऊबीर के पास सडक दुर्घटना में श्रमिक की मौत हो गई। घटना गुरुवार को दोपहर की है । सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र बस्ती बंदगान गांव निवासी 40 वर्षीय महेंद्र कुमार कनौजिया पुत्र स्वर्गीय शिव पूजन कनौजिया अपनी बाइक से कागजात लेने के लिए गया था। कागजात लेकर वापस लौट रहा था कि अचानक उसकी बाइक असंतुलित हो गई। बाइक के असंतुलित होने के कारण वह सडक पर काफी दूर तक घसीटते हुए चला गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस श्रमिक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लिए गए जहां गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस समय परिवार के लोग भी पहुंच गए और घायल को लेकर जिला अस्पताल आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी प्रकार जफराबाद थाना क्षेत्र के कजंगाव में किसी अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार रेलवे पुलिया के नाले में गिरने से मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव निवासी 33 वर्षीय अजय कुमार गौतम पुत्र बसंत गौतम जो पेंटिंग का काम करता था। काम खत्म करके अपनी बाइक से वापस आ रहा था कि किसी अज्ञातवास से टकराकर रेलवे पुलिया से नीचे नाले में जा गिरा। काफी देर तक इस नाले में पडे रहने के कारण ठण्ड और चोट लगने उसकी मौत हो गई। देर रात जब इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को लगी। इस समय पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को नाले से निकाल कर मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad