सद्भावना क्रिकेट में प्रिण्ट मीडिया का जलवा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 5 विकेट से हराया ! - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

सद्भावना क्रिकेट में प्रिण्ट मीडिया का जलवा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 5 विकेट से हराया !




नेशनल प्रेस क्लब बस्ती के सौजन्य से शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में खेले गए 12 ओवर के मुकाबले में ई-मीडिया 79 रनों पर सिमटी, ओंकार पाण्डेय बने मैन ऑफ द मैच

बस्ती, 25 दिसम्बर

 नेशनल प्रेस क्लब बस्ती के संयोजन में शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम, बस्ती में प्रिण्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच 12 ओवर का सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। वरिष्ठ पत्रकार एवं नेशनल प्रेस क्लब के संस्थापक राजेन्द्रनाथ तिवारी ने टॉस उछालकर मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कप्तान सतीश श्रीवास्तव ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

प्रिण्ट मीडिया की धारदार गेंदबाजी के सामने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम 79 रनों पर सिमट गई। ओंकार पाण्डेय, परमेश्वर पाण्डेय, सदीप यादव और रितेश गुप्ता की सटीक व आक्रामक गेंदबाजी ने ई-मीडिया को लगातार दबाव में रखा। एक ही ओवर में दो विकेट गिरने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पारी लड़खड़ा गई और अंत तक संभल नहीं सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रिण्ट मीडिया की टीम ने कप्तान रत्नेन्द्र पाण्डेय ‘पंकज’ के नेतृत्व में केवल 7 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया और 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच के दौरान दोनों टीमों की ओर से कुल 6 आकर्षक छक्के लगे। छक्के लगाने वालों में रत्नेन्द्र पाण्डेय, परमेश्वर पाण्डेय, नीरज चौधरी, कृष्णा द्विवेदी और जीत यादव शामिल रहे।

बेहतरीन गेंदबाजी और प्रभावी प्रदर्शन के लिए ओंकार पाण्डेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता प्रिण्ट मीडिया टीम को ₹5100 नकद एवं मीडिया कप, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल, गोटवा के संस्थापक डॉ. वी.के. वर्मा ने सम्मानित किया। एक गेंद पर छक्का जड़ने वाले दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ₹500-₹500 नकद पुरस्कार देकर डॉ. श्रेया संगीत संस्थान की ओर से रामसजन यादव तथा डी.आर.एम.एस. हॉस्पिटल की ओर से हरिओम श्रीवास्तव ने प्रोत्साहित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मीडिया दस्तक न्यूज की ओर से प्रदान किया गया।

मैच के संयोजक एनपीसी संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, डॉ. वी.के. वर्मा, रामसजन यादव, मयंक श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

मैच में नीरज श्रीवास्तव, सुमित जायसवाल, राजकुमार श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, राजुकुमार पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, मो. जमीर अहमद, अमर वर्मा, संतोष सिंह, अर्जुन सिंह, विवेक मिश्र, कमलेश सिंह, कासिफ समर, हेमन्त पाण्डेय, विवेक गुप्ता, इन्द्रजीत चौधरी, इमरान अली, राजू, माहेताब, संजीव सहित कई खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अंपायर की भूमिका शनि सिंह और देवेन्द्र श्रीवास्तव ने निभाई, जबकि स्कोरबोर्ड की जिम्मेदारी वितेन्द्र ने संभाली।

मैदान में विवेक श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, डॉ. अजीत श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अरुणेश श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार पाण्डेय, शिवेन्द्र, नंदनी, जैसमिन मिर्जा सहित सैकड़ों दर्शकों की मौजूदगी ने मुकाबले को उत्साहपूर्ण बना दिया।

यह सद्भावना मैच मीडिया कर्मियों के बीच सौहार्द, खेल भावना और आपसी सहयोग का सशक्त उदाहरण बना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad