वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दिग्विजय नाथ शुक्ल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

गुरुवार, 11 दिसंबर 2025

वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दिग्विजय नाथ शुक्ल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दिग्विजय नाथ शुक्ल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सकरदहा, हरेया। 


क्षेत्र के प्रख्यात आयकर एवं बिक्री कर अधिवक्ता, समाजसेवी और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रेरक श्री दिग्विजय नाथ शुक्ल का आज लखनऊ में सामाजिक निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रहे थे। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों, शुभचिंतकों और समाज के हर वर्ग में गहरा दुख व्याप्त है।

श्री शुक्ल सदैव गरीब, वंचित और उपेक्षित वर्गों के लिए खड़े रहने वाले साहसी व्यक्तित्व माने जाते थे। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें क्षेत्र की जनभावनाओं से गहराई से जोड़े रखा। अपने सहज स्वभाव, तीक्ष्ण विधिक ज्ञान और लोकहित में सक्रिय भूमिका के कारण उन्होंने समाज में विशेष स्थान बनाया।

उनके निधन पर बिक्री कर कार्यालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनमोहन श्रीवास्तव (काजू), हरेया के वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, सुबास तिवारी, अशोक पाण्डेय, प्रेरक मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने कहा कि श्री शुक्ल का व्यक्तित्व समाज में एक मार्गदर्शक छाया की तरह था, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

बताया जाता है कि श्री शुक्ल शिक्षा, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल पक्षधर थे। वे सदैव सकारात्मक परिवर्तन और न्यायपूर्ण समाज निर्माण के लिए समर्पित रहे।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। कौटिल्य  का भारत समाचार पत्र श्री शुक्ला को शेयर और उनकी आत्मा को अंतिम प्रणाम कर श्रद्धांजलि अर्पित करता है🙏🙏

ॐ शांति

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad