कलक्टर साहब जन शिकायते निर्देश नहीं समाधान मांगती हैं, ओटीपी व्यवस्था जरूरी - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शनिवार, 6 दिसंबर 2025

कलक्टर साहब जन शिकायते निर्देश नहीं समाधान मांगती हैं, ओटीपी व्यवस्था जरूरी

 

बस्ती 06 दिसम्बर 2025 

 जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत से सम्बंधित अधिकारी मौके पर जा कर निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होने तहसील भानपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उक्त निर्देश दिया। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, प्रत्येक प्रकरण की जांच के समय शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए तथा सभी तथ्यों की भॅलीभॉति जांच करने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए।
       पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विभाग से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता से सुने और त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। निस्तारण में किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल संज्ञान में लाये, जिससे प्रकरण का समयान्तर्गत निस्तारण हो सके। उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के 38, पुलिस के 5, विकास के 8, कृषि के 1 तथा नगर पंचायत के 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये।
       सम्पूर्ण समाधान दिवस में परियोजना निदेशक राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, कृषि अधिकारी डा. बी.एल. मौर्या, तहसीलदार सहित संबंधित जनपदीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
कौटिल्य दृष्टिकोण है कि जन शिकायतें निर्देश नहीं समाधान मांगती हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad