यूपी में जीरो टॉलरेंस नीति से माफियाराज का अंत हुआ – स्वतंत्र देव सिंह
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत
बस्ती। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का शुक्रवार को बड़ेवन टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी एवं जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
जलशक्ति मंत्री ने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब और किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन और विकास की नीति के चलते बिहार में एनडीए गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, और 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी यही रिकॉर्ड दोहराया जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से पूरी तरह संतुष्ट है। सरकार गरीबों को मकान, किसानों को सम्मान निधि, बेटियों की मुफ्त शादी, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान इलाज तथा शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति ने प्रदेश में माफियाराज का अंत कर दिया है, जिससे जनता का पुलिस-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
स्वागत कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख कार्यकर्ता:
हिमांशु पाल गोलू, रमेश चौधरी, अभिषेक पटेल, मनोज चौधरी, अशोक दुबे, सन्नी सोनकर, रियाज़ अहमद, प्रमोद चौधरी, मुन्ना उपाध्याय, चंद्रप्रकाश चौधरी, आशुतोष शुक्ला, सौरभ दुबे, शिवानंद पाठक, विपिन कुमार, रवि पाठक, राम भारत यादव, आकाश चौधरी आदिउपस्थित रहे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें