25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के किसानों से अनुभव साझा करेंगे किसान राममूर्ति मिश्र - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

सोमवार, 22 दिसंबर 2025

25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के किसानों से अनुभव साझा करेंगे किसान राममूर्ति मिश्र

 


25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के किसानों 

से अनुभव साझा करेंगे किसान राममूर्ति मिश्र


बस्ती: 

दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद के आईएआरआई पूसा संस्थान नवोन्मेषी किसान कॉन्क्लेव–2025’ में जिले के प्रगतिशील किसान राम मूर्ति मिश्र द्वारा किये जा रहे कृषि में नवाचारो से देश के किसानों को रूबरू कराने व प्राकृतिक संसाधन प्रबंधनबागवानीमहिला किसानों का सशक्तिकरणसमूह गतिशीलता एवं उद्यमिताकृषि यंत्रीकरणतथा किसान नवाचारों के सत्यापन और प्रसार की रणनीतियाँ जैसे विषयों पर अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया है।

बस्ती सदर ब्लाक के गौरा गाँव के रहने वाले राममूर्ति मिश्र प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक खेती में अहम् स्थान रखते हैं। वह सुगन्धित धान, गन्ना, सब्जी, खेती में नवाचार को लेकर किसानों आगे बढ़ाने में भी अहम् भूमिका निभा रहें हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें प्राकृतिक खेती के एक्सपर्ट ट्रेनर के रूप में भी मान्यता प्रदान की गई है। उन्होंने अभी तक सैकड़ो महिला किसानों को प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग देने का काम किया है।

खेती में दिए जा रहे उनके योगदान को लेकर भारत सरकार के भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इनोवेटिव फार्मर अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार खेती में दिए जा रहे योगदान को लेकर प्रदान किया जा चुका है।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा परिसर में ही दो दिवसीय कॉन्क्लेव 23–24 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ। एम।एल। जाटसचिव (DARE) एवं महानिदेशक, ICAR द्वारा किया जाएगा। जिसमें देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से किसान इस मंच पर भाग लेंगेजो इसे राष्ट्रीय स्तर का जीवंत संवाद बनाएगा।

राम मूर्ति मिश्र को सम्मानित किसान नवप्रवर्तक किसान के तौर पर इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गे है जो अपने खेतों में विकसित नवाचारअनुभव और सफलताओं को देशभर से आए अन्य किसानों के साथ साझा करेंगे—ताकि किसान-से-किसान सीख (Farmer-to-Farmer Learning) की सशक्त परंपरा को नई गति मिल सके। कॉन्क्लेव के दूसरे दिन24 दिसंबर को श्री भागीरथ चौधरीकेंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्रीकिसानों से रू-बरू होंगे और उनके अनुभवोंचुनौतियों तथा नवाचारों पर संवाद करेंगे। यह संवाद नीति और ज़मीनी अनुभवों के बीच सेतु का कार्य करेगा। संस्थान के संयुक्त निदेशक (प्रसार) डॉ। आर। एन। पडारिया के अनुसारकॉन्क्लेव में छह तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगेजिनमें  IARI नवोन्मेषी किसान कॉन्क्लेव–2025’ न केवल किसानों की रचनात्मक शक्ति को पहचान देगाबल्कि उनके नवाचारों को मुख्यधारा में लाकर समावेशीटिकाऊ और नवाचार-आधारित भारतीय कृषि की दिशा में एक मजबूत कदम सिद्ध होगा।

2 टिप्‍पणियां:

Post Bottom Ad