पंचायत मतदाता सूची का अन्नतिम प्रकाशन कल अर्थात 23 दिसंबर - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

सोमवार, 22 दिसंबर 2025

पंचायत मतदाता सूची का अन्नतिम प्रकाशन कल अर्थात 23 दिसंबर

 बस्ती 22 दिसम्बर 2025



अपर जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 हेतु पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण 2025-26 में गणना/सर्वे कार्य से तैयार की गयी मतदाता सूची का अनन्तिम प्रकाशन दिनॉक 23.12.2025 को किया जायेंगा।

उन्होने बताया कि अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025, आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण 24 दिसम्बर 2025 से 30 दिसम्बर 2025 तक, दावें एवं आपत्तियॉ प्राप्त करना (01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचको को भी स्वीकार किए जायेंगे) 24 दिसम्बर 2025 से 30 दिसम्बर 2025 तक, दावें/आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसम्बर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक, दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपिया तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अवधि 07 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक, दावें/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथास्थल समाहित करने की कार्यवाही13 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक, निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 06 फरवरी 2026 निर्धारित है। उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार दिनॉक 24.12.2025 से 30.12.2025 तक मतदाता सूची का निरीक्षण आमजन द्वारा किया जासकता है और निरीक्षणोंपरान्त मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किए जाने हेतु फार्म-2, मतदाता सूची में अंकित किसी प्रविष्टि में संशोधन हेतु फार्म-3 तथा किसी नाम पर आपत्ति जाने हेतु फार्म-4 भरकर आवेदन किए जा सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad