बस्ती, 14 नवम्बर।
विश्व मधुमेह दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती और दिव्यांश मेडिकल सेंटर की ओर से रौतापार ब्लॉक रोड पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, सीबीसी, कोलेस्ट्रॉल, बीएमआई, एलएफटी, केएफटी, ईसीजी, पीएफटी, यूरिक एसिड सहित कई महत्वपूर्ण जांचें की गईं।
रेडक्रॉस सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, गायनोलॉजी समेत कई विशेषज्ञों ने परामर्श दिया। करीब 175 से अधिक लोगों ने जांच कराई।
उपसभापति एल.के. पाण्डेय और कोषाध्यक्ष राजेश ओझा ने इसे स्वस्थ समाज की ओर महत्वपूर्ण कदम बताया। दिव्यांश मेडिकल सेंटर के संरक्षक डॉ. सुधाकर पाण्डेय और सभापति डॉ. प्रमोद चौधरी ने लोगों को जागरूक करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में डॉ. धीरेन्द्र, डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. रूचि पाण्डेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें