सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं की गंभीरतापूर्वक सुनवाई, 47 प्रार्थना-पत्र प्राप्त
बस्ती, 15 नवम्बर 2025
आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किए जाने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की श्रृंखला में आज माह नवम्बर के तृतीय शनिवार को तहसील सदर में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने दूर-दराज़ से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं से राहत देना है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रार्थना-पत्रों की नियमित समीक्षा करते हुए ऐसी कार्रवाई करें जिससे फरियादी संतुष्ट हो सकें और उन्हें अनावश्यक भाग-दौड़ न करनी पड़े। लम्बित मामलों को तत्काल प्रभाव से निपटाने पर भी जोर दिया।समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अभिनन्द ने भी विभागीय शिकायतों की सुनवाई की और उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें।
आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए—राजस्व विभाग : 19,पुलिस विभाग : 09,विकास विभाग : 09,विद्युत विभाग : 05गन्ना विभाग : 03अन्य विभाग : 02,मौके पर ही 06 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, डीएफओ डा. शिरीन, पीडी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीएचओ अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला, बीएसए अनूप तिवारी सहित कई जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें