सहकारिता सप्ताह के अवसर पर किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

सहकारिता सप्ताह के अवसर पर किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

 

सहकारिता सप्ताह के अवसर पर किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

बस्ती। सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को सहकारी संस्थाओं से जुड़कर सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सशक्त सहकारी समितियाँ ही समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत किए बिना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देना संभव नहीं है। किसानों से अपील की गई कि वे सहकारी संस्थाओं के माध्यम से उपलब्ध योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय में वृद्धि करें।

वक्ताओं ने विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सहित विभिन्न सहकारी एवं कृषि वित्त योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को समय पर ऋण, कृषि निवेश और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) मनीष कुमार, संचालक यादव, राहुल रोज   रितेश  पाल  अमित.   प्रबोध, रवि  सिंह अशोक तथा पंकज यादव सहित बैंक एवं सहकारिता विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न योजनाओं से  जुड़ने  का  आग्रह, अध्यक्षता  राजेंद्र  nath तिवारी  ne की 

कार्यक्रम के अंत में सहकारिता के माध्यम से किसानों की आर्थिक उन्नति एवं ग्रामीण विकास को गति देने का संकल्प लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad