कलयुगी पिता गिरफ्तार: सगी नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

 कलयुगी पिता गिरफ्तार: सगी नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

बस्ती।सम्वाददाता 

 जनपद बस्ती की कलवारी पुलिस ने अपनी ही सगी नाबालिग बेटियों से कथित दुष्कर्म के गंभीर आरोप में फरार चल रहे आरोपी रामचरन को अगौना चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

पुलिस को आरोपी के अगौना चौराहे के पास होने की सूचना मिली, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई और उसे न्यायालय में पेश किया गया।

न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में किसी भी आरोपी के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने