हृदय विदारक शोक समाचार
बस्ती।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र पांडेय के युवा पुत्र (25 वर्ष) के असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। इस अप्रत्याशित घटना से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है। युवा अवस्था में उनका इस प्रकार असमय संसार छोड़ जाना परिवार पर मानो वज्रपात के समान है।
दिवंगत के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम बस्ती पोस्टमार्टम हाउस में संपन्न होने के उपरांत आज ही मूड़घाट श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान एवं शोकाकुल वातावरण में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।