श्रद्धांजलि!!!
वरिष्ठ पत्रकार श्री दुर्गेश ओझा जी के पूज्य पिताश्री ठाकुर शरण ओझा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर अनंत यात्रा पर प्रस्थान कर गए।
पिता का साया जीवन में आकाश की छाया के समान होता है। उनका संरक्षण, मार्गदर्शन और स्नेह संतान के लिए वह अमूल्य धरोहर है जिसकी भरपाई संसार की कोई शक्ति नहीं कर सकती। प्रत्येक पुत्र की यह स्वाभाविक अभिलाषा होती है कि उसके पिताश्री सदैव उसके सम्मुख रहें, किंतु कालचक्र के आगे किसी का वश नहीं चलता। यह मृत्यु लोक है; जो यहाँ आया है, उसे एक दिन जाना ही है। किंतु किसी व्यक्ति का वास्तविक मूल्य उसके जाने के बाद लोगों के हृदयों में शेष रहने वाली स्मृतियों, संस्कारों और प्रेरणाओं से आँका जाता है।
इस दुःख की घड़ी में पूरा परिवार गहरे शोक में है। श्री दुर्गेश ओझा जी एवं उनके समस्त परिजनों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
पत्रकाराचार्य श्री सूर्यप्रकाश, श्री अशोक पाण्डेय एवं श्री राजेन्द्र तिवारी ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
"ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः"।
अश्रूपूरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित है,, शत् शत् नमन।।
जवाब देंहटाएं