भर्ती परीक्षा-2026 : निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने मैदान में उतरा प्रशासन
बस्ती। विशिष्ठ नगर, सम्वाददाता
भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने गन्ना विकास सर्वोदय इंटर कॉलेज, मुंडेरवा स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को शासन की सभी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा दिवस पर अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।
जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों से भी अपील की कि वे प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, जिससे प्रवेश प्रक्रिया सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों की सघन जांच तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र और उसके आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम से निगरानी व्यवस्था तथा परीक्षा संबंधी संसाधनों का भी परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दोहराया कि नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था के प्रति प्रशासन की शून्य सहनशीलता नीति रहेगी।
यह संयुक्त निरीक्षण अभ्यर्थियों में विश्वास बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है, जिससे यह संदेश स्पष्ट रूप से गया है कि भर्ती परीक्षा-2026 को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध है।

Prashansniy pal aur lekh achcha hai Jay Shri Ram
जवाब देंहटाएंसादर प्रणाम 🙏
जवाब देंहटाएं