वृद्ध को नाव से नदी में फेक कर किया हत्या
जौनपुर । संवाददाता, वीरेंद्र सिंहकेराकत कोतवाली क्षेत्र स्थित नाउपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक वृद्ध की निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने 62 वर्षीय बंगाली निषाद को पकड़कर नाव के जरिए गहरे पानी में ले जाकर नदी में फेंक दियाए जिससे उनकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार बंगाली निषाद बुधवार शाम बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और जबरन अपने साथ ले गए। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू कीए लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में घटना की सूचना केराकत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम नाव से गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नदी के गहरे पानी तक पहुंचीए जहां से बंगाली निषाद का शव बरामद किया गया। शव के दोनों हाथ बंधे होने से हत्या की आशंका और गहरा गई।घटना के बाद इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें