विवाहिता ने गोमती नदी में कूदकर दिया जान
जौनपुर।जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव के गढ़ईपर पुरवा की निवासी एक 26 वर्षीय विवाहिता ने ससुरालियों द्वारा लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर बुधवार की रात को गोमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर लिया।उक्त गांव निवासी लालजी मौर्या के पुत्र सोनू मौर्या की पत्नी पूजा मौर्या रात को लगभग 10 बजे के आसपास घर से एक किमी दूर गोमती नदी के अखड़ो घाट पूल पर पहुंची।अपना मोबाइल वही रखकर पूल से नदी में कूद गयी।बताया जा रहा है कि उसने अपने पति सोनू को और मायके में मोबाइल पर फोन करके बात किया ।उसके बाद वह नदी में कूद गई।उसका पति सोनू जौनपुर शहर में कुछ काम करता है।वह पत्नी के फोन करने के बाद तत्काल मौके पर आया।उसने पत्नी को तलाशा परन्तु पता नही चल पाया।सुबह जमैथा चैकी प्रभारी इशचंद्र यादव मय हमराहियों व स्थानीय लोगों के साथ पूजा की खोजबीन में लग गए।सुबह घटना स्थल से एक किमी दूर गोमती नदी में बंगालीबीर के पास पूजा की लाश मिल गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की जानकारी होने पर मृतका का मायका सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना गांव से परिजन मौके पर आ गए।मायके के लोगों ने पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात कही है।मृतका के भाई करन मौर्य ने पूजा के पति,ससुर लालजी,सास जड़ावती, जेठ पकंज मौर्य,जेठानी कोमल मौर्या के विरुद्ध दहेज में चार पहिया वाहन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रताड़ना से तंग आकर पूजा ने आत्महत्या कर लिया।थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मृतका के भाई के तहरीर पर सम्बन्धित धाराओं में उक्त आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें