लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल में “सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज” का शुभारंभ
9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत तैयारी
बस्ती,वशिष्ठ नगर संवाददाता
रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए “सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज” का शुभारंभ किया गया। इस टेस्ट सीरीज में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर आत्मविश्वास और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। विद्यार्थियों ने कहा कि इस पहल से उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई दिशा और बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर है और सुमधुर फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों को शुरुआती स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों की नींव मजबूत होगी तो वे भविष्य में बड़ी सफलताएं हासिल कर सकेंगे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह ने बताया कि यह टेस्ट सीरीज पूरी तरह प्रतियोगी परीक्षाओं पर आधारित होगी और इसे महीने में दो बार निशुल्क आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों को एनटीएसई, जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्यालय में नियमित पढ़ाई के साथ फाउंडेशन कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी तथा टेस्ट सीरीज के माध्यम से विद्यार्थियों की क्षमता का मूल्यांकन कर उन्हें रैंकिंग और पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विद्यालय के निर्देशक राहुल सिंह ने कहा कि उनका सपना है कि बस्ती के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी मार्गदर्शन स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराया जाए, ताकि अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम हो और विद्यार्थियों का पलायन रुके। उन्होंने कहा कि सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज विद्यार्थियों को केवल परीक्षा केंद्रित तैयारी ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास, तकनीकी आधारित शिक्षण और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन भी प्रदान करेगी।इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार नवाचार कर रहा है और अपनी आधुनिक सुविधाओं, अनुशासित वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण जिले के प्रमुख विद्यालयों में शामिल हो चुका है।
कार्यक्रम में राजमणि वर्मा, वैभव पाण्डेय, आनंद आर्या, मधु सिंह, प्रीति अस्थाना, साक्षी पांडे, शशि पांडे, अर्पिता सिंह, श्रद्धा सिंह, रितिकेश, प्रवेश, अभिषेक, अनूप बरनवाल, तपन घोष, संध्या तिवारी सहित विद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।में रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए “सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज” का शुभारंभ किया गया। इस टेस्ट सीरीज में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर आत्मविश्वास और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। विद्यार्थियों ने कहा कि इस पहल से उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई दिशा और बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर है और सुमधुर फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों को शुरुआती स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों की नींव मजबूत होगी तो वे भविष्य में बड़ी सफलताएं हासिल कर सकेंगे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह ने बताया कि यह टेस्ट सीरीज पूरी तरह प्रतियोगी परीक्षाओं पर आधारित होगी और इसे महीने में दो बार निशुल्क आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों को एनटीएसई, जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्यालय में नियमित पढ़ाई के साथ फाउंडेशन कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी तथा टेस्ट सीरीज के माध्यम से विद्यार्थियों की क्षमता का मूल्यांकन कर उन्हें रैंकिंग और पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विद्यालय के निर्देशक राहुल सिंह ने कहा कि उनका सपना है कि बस्ती के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी मार्गदर्शन स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराया जाए, ताकि अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम हो और विद्यार्थियों का पलायन रुके। उन्होंने कहा कि सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज विद्यार्थियों को केवल परीक्षा केंद्रित तैयारी ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास, तकनीकी आधारित शिक्षण और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन भी प्रदान करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार नवाचार कर रहा है और अपनी आधुनिक सुविधाओं, अनुशासित वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण जिले के प्रमुख विद्यालयों में शामिल हो चुका है।
कार्यक्रम में राजमणि वर्मा, वैभव पाण्डेय, आनंद आर्या, मधु सिंह, प्रीति अस्थाना, साक्षी पांडे, शशि पांडे, अर्पिता सिंह, श्रद्धा सिंह, रितिकेश, प्रवेश, अभिषेक, अनूप बरनवाल, तपन घोष, संध्या तिवारी सहित विद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


बहुत ही सुन्दर और सराहनीय पहल।।
जवाब देंहटाएं