मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

बुधवार, 13 मई 2026

मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर

 मु


लायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर

लखनऊ। 

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह yadv के पुत्र प्रतीक यादव के निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। 

प्रतीक यादव भाजपा नेत्री अपर्णा यादव  के पति थे तथा लंबे समय से राजनीति से अलग रहकर व्यवसाय एवं फिटनेस क्षेत्र से जुड़े हुए थे। सूत्रों के अनुसार अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि निधन के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है। 

प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही यादव परिवार, समर्थकों तथा राजनीतिक दलों में शोक की भावना व्याप्त हो गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न नेताओं ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

प्रतीक यादव अपनी सादगी, फिटनेस प्रेम और शांत स्वभाव के कारण अलग पहचान रखते थे। वे सार्वजनिक राजनीति से दूर रहते हुए भी सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में सक्रिय माने जाते थे। 

राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

“ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

ॐ शांति॥

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad