भावपूर्ण श्रद्धांजलि संदेश
कौटिल्य का भारत एवं कौटिल्य फाउंडेशन परिवार की ओर से वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र यदुवंश जी के पूज्य पिता के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। उनके पिता का कल लंबी बीमारी के उपरांत देहावसान होना परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।स्वर्गीय पिता जी एक सरल, सज्जन एवं संस्कारवान व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अपने जीवन मूल्यों, त्याग और संघर्ष से न केवल अपने परिवार का मार्गदर्शन किया, बल्कि समाज में भी आदर्श स्थापित किया। ऐसे महान व्यक्तित्व का इस संसार से जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो देता है।
इस कठिन घड़ी में हम सभी कौटिल्य परिवार के सदस्य पत्रकार जितेंद्र यदुवंश जी एवं उनके समस्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।ईश्वर से यही प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस वज्रपात को सहने का साहस दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि!
ॐ शांति।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें